Kangra News: विधायक ने जनता को समर्पित किया भलेड़ स्वास्थ्य उप केंद्र
शाहपुर (कांगड़ा)। विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को भलेड़ पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंन 24 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भलेड़ का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही राजकीय उच्च विद्यालय भलेड़ में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी किया।इस दौरान पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र की सड़कों और पुलों के सुधार पर लोक निर्माण विभाग 50 करोड़ रुपये व्यय कर रहा है। इसके अतिरिक्त दरीणी में 57 लाख की लागत से आधुनिक तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्बाध पेयजल के लिए 1.50 करोड़ और विद्युत व्यवस्था सुधार पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने भलेड़ महिला मंडल को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पूर्व उन्होंने तल माता मंदिर के चरण पातका में निर्माणाधीन गेट का निरीक्षण किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:47 IST
Kangra News: विधायक ने जनता को समर्पित किया भलेड़ स्वास्थ्य उप केंद्र #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
