Aligarh News: एमके स्टार ने स्पार्टन को तीन रनों से हराया

हरदुआगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को चैलेंजर सीरीज का मैच खेला गया। इसमें एमके स्टार ने तीन रनों से एमके स्पार्टन को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके स्टार की टीम 35 ओवर में 200 रनों पर ऑल आउट हो गई। हर्ष वर्मा ने 40, अजय ने 34, दक्ष ने 20 और अनिकेत ने 19 रन बनाए। एमके स्पार्टन के रक्षित ने चार, तन्मय शर्मा, अब्दुल बारी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एमके स्पार्टन की टीम 35 ओवर में 197 रनों पर ढेर हो गई। ऋषभ शर्मा ने 58, अंशु सिंह ने 31, निखिल यादव ने 25 रन बनाए। एमके स्टार के अंशु राजपूत व आदर्श ने तीन-तीन, आरव और भास्कर ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग अमन चौधरी व सरफराज खान ने की। प्लेयर ऑफ द मैच रहे अंशु राजपूत को सरफराज खान और मेघा सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम शंकर यादव, पंकज कुमार, भवेंद्र शर्मा, मनीष कांत आर्य, कोच मोहम्मद मंसूर अहमद आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: एमके स्टार ने स्पार्टन को तीन रनों से हराया #AligarhNews #Cricket #Harduaganj #SubahSamachar