Meerut News: लापता किशोरी बरामद, कई युवक हिरासत में
खरखौदा। कस्बे से 25 दिन से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी से पूछताछ और मोबाइल में मिली कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी 17 वर्षीय किशोरी 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने गंगानगर क्षेत्र के एक युवक पर शंका जाहिर करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार रात किशोरी की तलाश में पानीपत में दबिश दी। वहां किशोरी के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। उसके मोबाइल से मिली कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी सभी से पूछताछ में लगे हैं। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी के बयानों के आधार पर ही आरोपों की पुष्टिकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 21:07 IST
Meerut News: लापता किशोरी बरामद, कई युवक हिरासत में #MissingTeenagerFound #SeveralYouthsDetained #SubahSamachar
