Haridwar News: लापता बुजुर्ग की गुमशुदगी अपहरण में बदली
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता बुजुर्ग का कोई सुराग न लगने पर अब गुमशुदगी को पुलिस ने अपहरण में तरमीम कर लिया है। नाजमीन निवासी हज्जाबान, ज्वालापुर शिकायत दी थी कि उनकी मां फरीदा (74) 31 मई को सलेमपुर स्थित अपनी बेटी गुड्डो के घर गई थीं। दो जून की सुबह करीब 11 बजे वह वहां से ज्वालापुर स्थित अपने घर लौटने के लिए निकलीं, लेकिन घर नहीं पहुंचीं। सभी जगह तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:48 IST
Haridwar News: लापता बुजुर्ग की गुमशुदगी अपहरण में बदली #MissingElderlyMan'sDisappearanceTurnsIntoKidnapping #SubahSamachar
