UP: आगरा से लापता हुए दो छात्र पहुंच गए हरिद्वार, पुलिस ने लोकेशन की ट्रेस; हर की पौड़ी से सकुशल मिले

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र से स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हुए दोनों छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से सकुशल बरामद कर लिए। छात्रों के लापता होने के बाद कमला नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस ने आगरा कैंट, नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और फिर हरिद्वार तक छात्रों की लोकेशन ट्रेस की। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने दोनों छात्रों को हर की पौड़ी से सुरक्षित बरामद कर लिया। छात्रों के सकुशल मिलने पर दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने कमला नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई व मुस्तैदी की सराहना करते हुए आभार जताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 10:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: आगरा से लापता हुए दो छात्र पहुंच गए हरिद्वार, पुलिस ने लोकेशन की ट्रेस; हर की पौड़ी से सकुशल मिले #CityStates #Agra #KamlaNagar #MissingStudents #Haridwar #HarKiPauri #Police #CctvFootage #LocationTracking #RescuedSafe #आगरा #SubahSamachar