चंडीगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म: एक ही मकान में किराये पर रहते थे तीनों आरोपी, दो गिरफ्तार; एक फरार

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ हल्लोमाजरा स्थित एक मकान में किराये पर रहती है। इसी मकान में तीनों आरोपी भी किराये पर रहते थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 11:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म: एक ही मकान में किराये पर रहते थे तीनों आरोपी, दो गिरफ्तार; एक फरार #CityStates #Crime #Chandigarh-punjab #Misdeed #ChandigarhPolice #Hallomajra #SubahSamachar