UP: कानपुर में वाराणसी की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कांग्रेस ने CM को भेजा पत्र; कहा- दोषी को दी जाए फांसी

UP Politics: कानपुर में वाराणसी की नाबालिग बेटी के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अपनी नाराजगी व्यक्त की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लागू करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव और महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि काशी की एक नाबालिग बेटी अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर गई थी, जहां कथित तौर पर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों और एक स्थानीय विधायक के करीबियों द्वारा उसके साथ दरिंदगी की गई। उन्होंने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने में लगा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 14:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: कानपुर में वाराणसी की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कांग्रेस ने CM को भेजा पत्र; कहा- दोषी को दी जाए फांसी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar