Haryana: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट; दो आरोपी फरार

रतिया चुंगी पर हत्या करके महिला के फेंके गए शव मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी शक्ति नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कृष्ण व उसके दो अन्य साथियों ने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। इस मामले में रतिया रोड निवासी गोबर और भटिया कॉलोनी निवासी महेंद्र उर्फ निक्का का नाम भी सामने आ चुका है लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को अपने साथ ले गए थे और फिर मिलकर दुष्कर्म किया और महिला किसी को कुछ बता ना दे, इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के खिलाफ भी नशा तस्करी के केस दर्ज थे। एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार शहर के रतिया रोड पर बीते 22 जनवरी को महिला का शव मिला था। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि मृतका की माता के बयान पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी 21 जनवरी को फतेहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह लौटी नहीं। 22 जनवरी की रात को हिसार-सिरसा रोड बाइपास स्थित रतिया पुल के पास उनकी बेटी अचेत अवस्था में मिली, उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इसी मामले में आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट; दो आरोपी फरार #CityStates #Haryana #Fatehabad #MisdeedAndMurderCase #SubahSamachar