IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म-हत्या: 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोले कई गहरे राज

दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ करीब 900 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 70 से अधिक गवाहों के बयान, डीएनए रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। चार्जशीट के अनुसार, फोरेंसिक जांच में मृतका के शरीर पर आरोपी के रक्त और सीमेन के नमूने मिलने की पुष्टि हुई है। वैज्ञानिक साक्ष्य और डीएनए रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत हैं। ऐसे में आज साकेत कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म-हत्या: 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोले कई गहरे राज #CityStates #DelhiNcr #CrimeInDelhi #DelhiPolice #Murder #SubahSamachar