Shahjahanpur News: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, लाठी-डंडों से पीड़ितों को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में होली के दिन दबंगों ने दहशत फैला दी। मकान के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडे चलाते हुए ईंट-पत्थर फेंके। सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। फायरिंग व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के बेटों ने अपने साथियों के साथ मिथलेश और राजू के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए हमलावरों ने पीड़ितों को पीट दिया। पीड़ितों ने किसी तरह घर को बंद कर अपने को बचाया। इसके बाद खुलेआम तमंचे से कई राउंड फायर किए। फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 12:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, लाठी-डंडों से पीड़ितों को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत #CityStates #Shahjahanpur #Miscreants #Attack #Crime #Police #SubahSamachar