Bihar: गुप्ता धाम महोत्सव के दौरान हंगामा, बेकाबू भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति; 200 से अधिक कुर्सियां टूटीं
रोहतास जिले के चेनारी में आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव के दौरान बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ उपद्रवी तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल गुप्ता धाम महोत्सव में उमड़ी भीड़ अपने चहेते भोजपुरी कलाकारों को देख बेकाबू हो गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। अव्यवस्था के कारण हालात बेकाबू प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंच गई और पर्याप्त नियंत्रण व प्रबंधन के अभाव में स्थिति बेकाबू हो गई। बता दें कि गुप्ता धाम महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का एक प्रतीक है, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन की सहभागिता रहती है। 200 से अधिक कुर्सियां क्षतिग्रस्त प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों ने करीब 200 से अधिक कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पंडाल को भी नुकसान पहुंचाया। अत्यधिक भीड़ की वजह से गुप्ता धाम महोत्सव की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पाद मचाया। चेनारी उच्च विद्यालय में हुआ आयोजन गुप्ता धाम के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए चेनारी प्रखंड स्थित राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के प्रांगण में हर वर्ष राज्य सरकार के पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां सैकड़ो की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। पढ़ें:काम से लौटे मजदूर की कुएं में डूबकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह चेनारी के वर्तमान विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे एवं सासाराम की एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। बाहरी एवं स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भी शिरकत किया। पर्यटन विभाग की ओर से आमंत्रित भोजपुरी के चर्चित कलाकार जोड़ी अंकुश राजा, शिवानी सिंह, अरविंद अकेला उर्फ कल्लू एवं हर्षप्रीत कौर ने अपने-अपने गीतों की प्रस्तुति दी और लोगों का मनोरंजन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 10:54 IST
Bihar: गुप्ता धाम महोत्सव के दौरान हंगामा, बेकाबू भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति; 200 से अधिक कुर्सियां टूटीं #CityStates #Bihar #Patna #Rohtas #RohtasNews #RohtasViralNews #RohtasLatestNews #RohtasHindiNews #SubahSamachar
