Mirzapur News: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने भेजा अस्पताल
UP Accident:मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के पट्टी तलिया गांव निवासी शिव शंकर भारतीय (29) पुत्र कमलाशंकर और विमलेश कुमार (22) पुत्र फूल कुमार शनिवार रात एक ही बाइक से मिर्जापुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने दस बजे जब वे विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोसाई दासपुर गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक गैस टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिव शंकर भारतीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:48 IST
Mirzapur News: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने भेजा अस्पताल #CityStates #Varanasi #Mirzapur #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
