वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, चार की मौत, चार घायल; विंध्याचल से लौट रहे थे घर

मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ओवरब्रिज पर खड़ी एसयूवी स्कॉर्पियो (यूपी 65 ईबी 2199) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय स्कॉर्पियो सवार लोग ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। सभी विंध्याचल में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे रूपापुर ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद उन्होंने वाहन रोक दिया। इसके बाद सभी ओवरब्रिज पर उतरकर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बेकाबू ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 07:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, चार की मौत, चार घायल; विंध्याचल से लौट रहे थे घर #CityStates #Varanasi #VaranasiRoadAccident #MirzamuradAccident #RupapurOverbridge #SubahSamachar