UP: नाबालिग को पुलिस चौकी ले जाकर पीटा, करंट लगा कर मारने की धमकी; एसपी ने जांच के आदेश दिए

UP News:मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अष्टभुजा मंदिर के पास एक नाबालिग दुकानदार के साथ कथित पुलिस पिटाई का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित नाबालिग, जो क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, ने आरोप लगाया कि 25 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे उसकी चूड़ी-कंगन की दुकान पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल पहुंचे। उस समय वह दुकान पर लगे पंखे के सामने बैठा था। पुलिसकर्मियों ने उससे पंखा हटाने को कहा और आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज भी की। जब नाबालिग ने गाली देने का कारण पूछा और विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 23:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नाबालिग को पुलिस चौकी ले जाकर पीटा, करंट लगा कर मारने की धमकी; एसपी ने जांच के आदेश दिए #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar