पीलीभीत में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद पर टंकी पर चढ़ी किशोरी, पुलिस-परिजन हारे, प्रेमी के समझाने पर उतरी
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। किशोरी को टंकी पर चढ़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण और उसके परिजन मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और प्रेमी के समझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों ने किशोरी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर माधोटांडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद प्रेमी खुद टंकी पर चढ़ा और अपनी प्रेमिका को समझाकर नीचे लेकर आया। पुलिस किशोरी और युवक को थाने ले आई। महिला सहायता डेस्क की टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 15:08 IST
पीलीभीत में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद पर टंकी पर चढ़ी किशोरी, पुलिस-परिजन हारे, प्रेमी के समझाने पर उतरी #CityStates #Pilibhit #Girlfriend #WaterTank #Lover #Police #LoveAffair #SubahSamachar
