Panipat News: बाइक चोरी में नाबालिग गिरफ्तार
पानीपत। पुलिस की एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार दिन में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर सवार होकर छोटू राम चौक के नजदीक गंदा नाला पटरी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ में उसने बाइक 16 मई को बबैल रोड पर राम नगर में घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में प्रवीन निवासी बबैल रोड राम नगर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। नाबालिग ने एक अन्य बाइक बीते अप्रैल माह में सेक्टर 11-12 में पार्क के पास से चोरी करना स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की बाइक खराब होने पर घर के पास एक खंडहर पड़े मकान में छुपाकर खड़ी कर दी थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 06:03 IST
Panipat News: बाइक चोरी में नाबालिग गिरफ्तार #MinorArrestedForBikeTheft #SubahSamachar
