UP: वाराणसी में खनन अधिकारी को घेरकर एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया, जान से मारने की दी धमकी; FIR
Varanasi Crime: चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मोहांव में सोमवार रात अवैध मिट्टी खनन में जब्त एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को खनन अधिकारी अनुज कुमार को घेरकर खनन माफिया छुड़ा ले गए। 20 की संख्या में आए बदमाशों में खनन अधिकारी और होमगार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई। खनन अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के बाद सूचना मिली कि गोसाईपुर मोहांव में अवैध खनन हो रहा है। होमगार्ड अशोक के साथ मौके पर पहुंचे। खनन में संलिप्त एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को संरक्षण में लिया गया। वाहनों को लेकर चोलापुर थाने की ओर आगे बढ़ रहे थे। अचानक चार पहिया और बाइक से पहुंचे 20 युवकों ने उनके वाहन को घेर लिया। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। रोकने पर युवकों ने अभद्रता भी की। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसी कैमरों की मदद से विवेचना कराई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 22:50 IST
UP: वाराणसी में खनन अधिकारी को घेरकर एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया, जान से मारने की दी धमकी; FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
