मीका सिंह: पाकिस्तान के लिए क्या महसूस करते हैं सिंगर? वहां परफॉर्म करने का बताया यह बड़ा कारण
गायक मीका सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने पाकिस्तान दौरे की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी और दुबई के लोगों के बारे में उनकी धारणओं पर कई टिप्पणियां की गईं। मीका ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों का हाल बयां करते हुए वहां परफॉर्म करने की बड़ी वजह भी साझा की। पाकिस्तान पर क्या बोले मीका सिंह सिंगर मीका सिंह हाल ही में बातें दिल से विद नाविका कुमार पॉडकास्ट पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में कईमुस्लिम समुदाय के लोग गुरुद्वारों की देखभाल करते हैं। मीका ने कहा, जब मैं पाकिस्तान गया, तो मैंने देखा कि हमारे कई मुस्लिम भाई गुरुद्वारों में सेवा कर रहे थे और सफाई में मदद कर रहे थे। पाकिस्तान बुरा नहीं है।पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं। ये बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के मुसलमान खराब लगते हैं और दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। ये मुझे आज तक समझ नहीं आया।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 11:35 IST
मीका सिंह: पाकिस्तान के लिए क्या महसूस करते हैं सिंगर? वहां परफॉर्म करने का बताया यह बड़ा कारण #Bollywood #Entertainment #National #MikaSingh #MikaSinghPakistan #MikaSinghOnPakistan #MikaSinghPakistanPerformance #MikaSinghOnDiljitDosanjh #MikaSinghPakistanVisit #SubahSamachar
