Gorakhpur News: मुंबई से मुकदमे की तारीख देखने निकला अधेड़ 17 दिन से लापता
शिकायत लेकर सिकरीगंज थाने पहुंची पत्नी, अनहोनी की जताई आशंका सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी एक महिला ने अपने पति के रहस्यमय ढंग से लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला का कहना है कि उनके पति 20 मई को मुकदमे की तारीख देखने के लिए मुंबई से गांव के लिए निकले थे। वह न तो वह गांव पहुंचे और न ही मुंबई लौटे। 17 दिन बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने पुलिस से पति की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।बारीगांव निवासी कोमल सिंह ने थाना प्रभारी सिकरीगंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने पति उमेश सिंह के साथ मुंबई के मीरा रोड क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती हैं। 20 मई 2026 को उनके पति गांव बारीगांव में चल रहे एक मुकदमे की तारीख देखने के लिए निकले थे। महिला के अनुसार, गांव के लिए रवाना होने के बाद से पति का कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वह अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ किसी तरह जीवनयापन कर रही है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। सीओ खजनी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 02:32 IST
Gorakhpur News: मुंबई से मुकदमे की तारीख देखने निकला अधेड़ 17 दिन से लापता #Middle-agedManWhoLeftMumbaiToAttendTrialHasBeenMissingFor17Days #SubahSamachar
