Kurukshetra News: मिड डे मील वर्कर्स ने किया मुख्यमंत्री आवास पर महापड़ाव का ऐलान

कुरुक्षेत्र। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को यूनियन पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मौलिक शिक्षा अधिकारी को चार अगस्त को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल और मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित महापड़ाव का नोटिस सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।जिला सचिव अनिल कुमार, रोशनी देवी, राज्य सचिव शर्बती और जिला उपप्रधान लाल देवी के नेतृत्व में नोटिस सौंपा गया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में करीब 28 हजार मिड डे मील वर्कर्स कार्यरत हैं, जो लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही हैं। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई बार मांगें रखी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण वर्कर्स को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 03:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: मिड डे मील वर्कर्स ने किया मुख्यमंत्री आवास पर महापड़ाव का ऐलान #Mid-dayMealWorkersAnnounceAMassiveSit-inProtestAtTheChiefMinister'sResidence. #SubahSamachar