Microsoft Build 2026: सैन फ्रांसिस्को में माइक्रोसॉफ्ट करेगी बड़े डेवलपर इवेंट का आयोजन, तारीखों का हुआ एलान
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वार्षिक डेवलपर इवेंट Microsoft Build 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार यह इवेंट 2 और 3 जून 2026 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा। इस बार सम्मेलन पारंपरिक मई शेड्यूल के बजाय जून में रखा गया है। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव तेजी से बदलते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) माहौल के साथ बेहतर तालमेल बैठाने के लिए किया गया है। पिछले कई वर्षों से यह सम्मेलन सिएटल में आयोजित किया जा रहा था, लेकिन 2026 में इसे बदलकर सैन फ्रांसिस्को कर दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को को वैश्विक AI इनोवेशन का केंद्र माना जाता है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट यहां इवेंट आयोजित कर डेवलपर्स को टेक इकोसिस्टम के केंद्र से जोड़ना चाहता है। 2,500 डेवलपर्स होंगे शामिल इस बार माइक्रोसॉफ्ट ने संख्या से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान दिया है। कंपनी ने दुनिया भर से करीब 2,500 डेवलपर्स को न्योता भेजा है। पिछले वर्षों में यह संख्या 5,000 तक पहुंच जाती थी। छोटा समूह होने का फायदा यह होगा कि डेवलपर्स माइक्रोसॉफ्ट के विशेषज्ञों के साथ गहराई से चर्चा कर सकेंगे, लाइव डेमो देख पाएंगे और एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। क्या खास होगा इस बार माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2026 का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और लेटेस्ट डेवलपर टूल्स पर होगा। कंपनी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल से एप्लिकेशन बनाने की नई तकनीकों का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, क्लाउड प्लेटफॉर्म और कोडिंग फ्रेमवर्क में मिलने वाले बड़े अपडेट्स भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दिग्गज संभालेंगे मंच इस सम्मेलन में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गिटहब (GitHub) के बड़े नेतृत्व और दुनिया भर के नामी टेक एक्सपर्ट्स अपने विचार साझा करेंगे। ये दिग्गज न केवल भविष्य की तकनीक पर भाषण देंगे, बल्कि नए सॉफ्टवेयर और टूल्स का लाइव डेमो भी दिखाएंगे। क्यों अहम है यह इवेंट AI पर बढ़ते फोकस, नई लोकेशन और सीमित लेकिन इंटरएक्टिव फॉर्मेट के साथ Microsoft Build 2026 को कंपनी की भविष्य की टेक रणनीति समझने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह इवेंट डेवलपर्स, इंजीनियर्स और टेक लीडर्स के लिए आने वाले समय की दिशा तय करने वाला मंच साबित हो सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:18 IST
Microsoft Build 2026: सैन फ्रांसिस्को में माइक्रोसॉफ्ट करेगी बड़े डेवलपर इवेंट का आयोजन, तारीखों का हुआ एलान #TechDiary #International #MicrosoftBuild2026 #Microsoft #TechNewsHindi #SubahSamachar
