BHU: ट्रॉमा सेंटर में माइक्रोबायोलॉजी लैब तैयार, तीन से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट; 15 अप्रैल से होगी शुरुआत
Microbiology Lab inBHU Trauma Center:आईएमएस-बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में माइक्रोबायोलॉजी लैब बनकर तैयार है। 15 अप्रैल से यह लैब काम करने लगेगी। इसके शुरू हो जाने के बाद गंभीर मरीजों को खून की कई जांच के लिए मेडिकल कॉलेज (आईएमएस निदेशक कार्यालय परिसर स्थित लैब) का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अधिकांश सैंपल की रिपोर्ट 3 से 24 घंटे के भीतर मिल जाएगी। यहां अब तक हीमेटोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री (सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, थायरॉइड, सीआरपी आदि) की जांच हर दिन हो रही है। मरीजों को मोबाइल पर उनकी रिपोर्ट भी मिल रही है। माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी जांच के लिए सैंपल लेकर आईएमएस-बीएचयू निदेशक कार्यालय स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब में जाना पड़ता था। हर दिन करीब 50 से अधिक मरीज ओपीडी से सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जाते थे, जबकि भर्ती मरीजों के सैंपल भी पैरामेडिकल स्टाफ लेकर जाते थे। अब ट्रॉमा सेंटर में पैथोलॉजी के पास क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी लैबोरेटरी (माइक्रोबायोलॉजी लैब) बनकर तैयार हो गई है। इसमें पांच से अधिक मशीनें लग चुकी हैं। अगले महीने 15 अप्रैल से यह लैब शुरू हो जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 23:03 IST
BHU: ट्रॉमा सेंटर में माइक्रोबायोलॉजी लैब तैयार, तीन से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट; 15 अप्रैल से होगी शुरुआत #CityStates #Varanasi #BhuTraumaCentre #MicrobiologyLab #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
