NCERT: 'सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से लेखकों पर डराने वाला असर पड़ेगा', एनसीईआरटी विवाद पर बोले शिक्षाविद् डैनिनो
NCERT: एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को हटाए जाने के बाद अकादमिक स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। इस बीच पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् मिशेल डैनिनो ने कहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का वर्तमान और भविष्य के पाठ्यपुस्तक लेखकों पर 'चिलिंग इफेक्ट' पड़ सकता है। फ्रांसीसी मूल के भारतीय विद्वान मिशेल डैनिनो एनसीईआरटी के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम तैयार करने वाले समूह के अध्यक्ष रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका पर विवादित अध्याय को लेकर डैनिनो समेत तीन शिक्षाविदों पर पहले आजीवन प्रतिबंध लगाया था। बाद में अदालत ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए इस फैसले को केंद्र, राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और शैक्षणिक संस्थानों पर छोड़ दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 11:15 IST
NCERT: 'सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से लेखकों पर डराने वाला असर पड़ेगा', एनसीईआरटी विवाद पर बोले शिक्षाविद् डैनिनो #Education #National #MichelDanino #Ncert #SubahSamachar
