MIB: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को जारी किया नोटिस, कहा- ओटीटी प्लेटफॉर्म से चोरी का कंटेंट हटाएं
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने टेलीग्राम को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने टेलीग्राम से कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म से पाइरेटेड यानी चोरी किए गए कंटेंट को हटाए। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने लगाया कंटेंट चोरी का आरोप सूत्रों के मुताबिक, यह कदम तब उठाया गया है, जब जियोसिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की ओर से शिकायत की गई। इन प्लेटफॉर्म्स ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम पर उनके कॉपीराइट वाले कंटेंट की बड़ी मात्रा में चोरी हो रही है और वितरण हो रहा है। ये भी पढ़ें:हाथियों को बचाने के लिए रेलवे ने ट्रैक पर लगाया ऑप्टिकल फाइबर-AI कैमरा,जानें कैसे काम करेगा ये सिस्टम 3000 हजार से ज्यादा टेलिग्राम चैनल्स की पहचान की गई इन शिकायतों की जांच के आधार पर कुल 3143 टेलीग्राम चैनल्स की पहचान की गई। इन चैनल्स पर फिल्में और ओटीटी कंटेंट सहित पाइरेटेड कंटेंट बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 18:07 IST
MIB: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को जारी किया नोटिस, कहा- ओटीटी प्लेटफॉर्म से चोरी का कंटेंट हटाएं #IndiaNews #National #SubahSamachar
