Maharashtra: मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की बस पर अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की जान चली गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई। उस समय बस में 'यूनिवर्सल हाई स्कूल' के 13 छात्र सवार थे और वे अपने घर जा रहे थे। बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते जलजमाव-जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, इसी बीच यह घटना हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 01:40 IST
Maharashtra: मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल #IndiaNews #National #MumbaiBusAccident #ChemburTreeCollapse #UniversalHighSchool #VihaanSrivastava #BmcInvestigation #MumbaiNews #SubahSamachar
