Mexico US Base Shooting: न्यू मैक्सिको के अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी, एक की मौत; कई घायल

न्यू मैक्सिको के एक अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी की घटना सामने के बाद हड़कंप मच गया।इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मिलिट्री अधिकारियों के अनुसार, आलामोगोर्डो के पास स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे (गोली चलाने वाला हमलावर) एक्टिव शूटरकी सूचना मिलने के बाद पूरे बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था। वहीं इसघायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बेस सुरक्षित है। लॉकडाउन भी हटा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और आपातकालीन टीमें मौके पर काम कर रही हैं। फिलहाल, मारे गए और घायल हुए लोगों के नाम या घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 04:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Mexico US Base Shooting: न्यू मैक्सिको के अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी, एक की मौत; कई घायल #World #International #SubahSamachar