UP: मेट्रो काम से ठप पानी सप्लाई, आगरा के डेढ़ लाख लोग बूंद-बूंद को तरसे; अब जल संकट होगा दूर
आगरा में मंगलवार की सुबह बाईपास रोड पर सुल्तानगंज पुलिया के पास मेट्रो कॉरपोरेशन ने 250 मिमी. और 500 मिमी. व्यास की पानी की लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया जो देर रात तक पूरा हो पाया। इस वजह से कमला नगर, बल्केश्वर, न्यू आगरा, मुगल रोड समेत एक चौथाई शहर के करीब डेढ़ लाख लोग शाम को पानी के लिए परेशान रहे। पानी का संकट देखकर जलकल विभाग ने टैंकरों से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति कराई। जलकल विभाग का दावा है कि बुधवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 09:59 IST
UP: मेट्रो काम से ठप पानी सप्लाई, आगरा के डेढ़ लाख लोग बूंद-बूंद को तरसे; अब जल संकट होगा दूर #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Firozabad #UttarPradesh #AgraWaterCrisis #MetroConstruction #WaterSupplyDisruption #JalKalDepartment #TankerSupply #आगरापानीसंकट #मेट्रोनिर्माण #जलापूर्तिबाधित #जलकलविभाग #टैंकरसप्लाई #SubahSamachar
