Agra Weather: बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी सुहाना रह सकता है माैसम; पढ़ें माैसम विभाग का अपडेट

पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी झेल रहे शहरवासियों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। दोपहर में जमकर बारिश हुई। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। माैसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को भी माैसम सुहाना रह सकता है। माैसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि बृहस्पतिवार को बादल छाने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इससे जहां तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, वहीं माैसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। बारिश ने बढ़ाई परेशानी, जगह-जगह लगा जाम वहीं, बुधवार को बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे एमजी रोड और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत भगवान टाकीज पर हुई। बारिश खत्म होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। सर्विस रोड पर वाहन फंस गए। दयालबाग और सूरसदन की तरफ भी लाइन लग गई। यही हाल हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास भी रहा। यहां पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। हाईवे के एक तरफ पानी भरने की वजह से वाहन फंस गए। शाम तकरीबन 4 बजे से शाम 6 बजे तक यही हाल रहा। पुलिसकर्मी धीरे-धीरे वाहनों को निकलवा रहे थे। यही हाल हरीपर्वत चाैराहे का भी रहा। सड़क पर गड्ढों में पानी भर गया। वाहनों की रफ्तार कम होने पर जाम लगने लगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 13, 2026, 00:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra Weather: बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी सुहाना रह सकता है माैसम; पढ़ें माैसम विभाग का अपडेट #CityStates #Agra #AgraWeather #WeatheUpdate #SubahSamachar