Jammu News: मोबाइल पर बात करते हुए बिगड़ा संतुलन, खंभे से टकराई मेटाडोर, मां-बेटी समेत आठ घायल
जम्मू। मेटाडोर में यात्रियों की जिंदगी दांव पर लग रही है। ऐसा ही शुक्रवार को हुआ जब तेज रफ्तार में मेटाडोर भगा रहा चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। उसका ध्यान भटकते ही मेटाडोर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई और हादसे में आठ सवारियां घायल हो गईं। इनमें मां सहित आठ वर्षीय बच्ची भी शामिल है। मेटाडोर चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केनाल रोड पर मेटाडोर चालक मोबाइल पर बात कर रहा था कि तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा मोबाइल पर बात करते समय हुआ। राहगीरों ने सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।---------ये हुए घायल- अमाया (आठ) पुत्री दिनेश निवासी उदयवाला- आशा रानी ( 45) निवासी उदयवाला - ज्योति कुमारी (54) निवासी कैलाश नगर- कृष्ण लाल (60) निवासी बलवंत विहार- सीता देवी (65) निवासी विश्वभारती- टिक्कू (58) निवासी मुट्ठी - सुदेश कुमारी (58) निवासी बलवंत विहार - राजकुमार (47) निवासी भौर कैंप -----सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक लगातार मेटाडोर चलाते हुए किसी से बात कर रहा था और अंदर तेज आवाज में गाने चल रहे थे। उसका ध्यान स्टेयरिंग पर नहीं था। एक-दो बार मेटाडोर से बगल में चल रहे बाइक सवार टकराने से बच गए।- डॉ. बीरेंद्र त्रिसेल, सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल कॉलेज। -----------जानीपुर में ओवरटेक करते कार ने मेटाडोर को मारी टक्करबनतालाब। जम्मू से जानीपुर जा रही ओवरस्पीड कार ने शुक्रवार को ओवरटेक करने के चक्कर में हाईकोर्ट चौक पर मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों के अनुसार कार चालक ने तेज गति से भीड़भाड़ वाले मार्ग पर मेटाडोर को ओवरटेक करना चाहा। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में किसी सवारी को चोट नहीं आई। चालकों में तीखी नोक-झोंक हो गई जिससे जाम लग गया। यातायात पुलिस के डीटीआई अनायत, बीआर अंगराल, नितिन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों वाहनों को सड़क किनारे करके जाम खुलवाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करवाकर मामले का निपटारा किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
Jammu News: मोबाइल पर बात करते हुए बिगड़ा संतुलन, खंभे से टकराई मेटाडोर, मां-बेटी समेत आठ घायल #Metador #Accident #Injured #SubahSamachar
