एक्सप्लेनर: मेटा चश्मे पर डीके शिवकुमार ने उठाए सवाल, रिकॉर्डिंग से निजता तक क्यों विवादों में रहता है गैजेट?

स्मार्ट चश्मे अस सिर्फ फैशन या सुविधा तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। मेटा और रे-बैन ने मिलकर ऐसे चश्मे तैयार किए हैं, जो दिखने में तो एक सामान्य चश्मों जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर और मेटा एआई असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनकी मदद से इसे पहने वाला व्यक्ति फोन निकाले बिना फोटो खींचने, वीडियो बनाने, कॉल करने, म्यूजिक सुनने और एआई से सवाल पूछने जैसे काम आसानी से कर सकता है। इन्हीं सुविधाओं के साथ यहां एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। अगर चश्मा पहनने वाले को आसपास की चीजें रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है, तो उसके आस-पास लोगों को कैसे पता चलेगा कि उनकी तस्वीर, वीडियाे या बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। अक्तूबर 2026 में तो कुछ यूजर्स ने मेटा कमांड के ऑडियो रिकॉर्ड होने की शिकायत भी की। आइए मेटा स्मार्ट चश्मा के बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं मेटा स्मार्ट चश्मा क्या है मेटा और चश्मा बनाने वाली कंपनी रे-बैन (Ray-Ban) ने मिलकर एक वियरेबल डिवाइस तैयार किया है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दिखने में तो सामान्य चश्मा लगे, लेकिन इसके जरिए व्यक्ति डिजिटल काम भी आसानी से कर सकेंगे इन चश्मों के कुछ मॉडलों में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, पांच माइक्रोफोन की ऐरे, ओपन-ईयर स्पीकर और मेटा एआई असिस्टेंट मिलता है। ये फोन से ब्लूटूथ और वाई-फाई के जरिए कनेक्ट होकर काम करते हैं। हालांकि, यहां यह जानना जरूरी है कि सभी मॉडल्स में एक जैसे फीचर्स नहीं होते। कैमरे की क्षमता, वीडियो रिकॉर्डिंग के विकल्प और दूसरे फीचर्स मॉडल और फर्मवेयर के हिसाब से अलग हो सकते हैं। कुछ ऑडियो-फोकस्ड चश्मों में कैमरा नहीं भी होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: मेटा चश्मे पर डीके शिवकुमार ने उठाए सवाल, रिकॉर्डिंग से निजता तक क्यों विवादों में रहता है गैजेट? #TechDiary #National #MetaAi #AiSmartGlasses #TechNews #SubahSamachar