Kangra News: विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश
खैरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र जयसिंहपुर की वीके पूजा और दिल्ली से विशेष वक्ता बीके हरि कृष्ण ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और नैतिक मूल्यों पर संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन शैली को अनुशासित रखने का संदेश दिया। वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश भड़वाल ने वक्ताओं का आभार प्रकट किया। इसी कड़ी में लाहट कोटलु, लंबागांव और लोअर लंबागांव स्कूल में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 17:59 IST
Kangra News: विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश #MessageOnDe-addictionConveyedToStudents. #SubahSamachar
