Haridwar News: बीएचईएल में संडेज ऑन साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

हरिद्वार। भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय) की ओर से संचालित फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को बीएचईएल में संडेज ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ हुई यह साइकिल रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में साइकिल चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने कहा कि संडेज ऑन साइकिल अभियान न केवल लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि प्रदूषण कम करने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य साइकिलिंग को व्यायाम के एक प्रभावी और सुलभ माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है।सभी प्रतिभागियों ने फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज के संदेश के साथ नियमित व्यायाम और साइकिलिंग अपनाने की शपथ ली। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2019 में शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य फिटनेस को जन-आंदोलन बनाना है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए खेलो इंडिया योजना के तहत फिट इंडिया पहल के तहत 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली से फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव की शुरुआत की गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: बीएचईएल में संडेज ऑन साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश #MessageOfFitnessGivenThrough'SundayOnCycle'RallyInBHEL #SubahSamachar