Una News: श्रद्धालुओं को बाहरी दिखावे से सावधान रहने का दिया संदेश

‎घनारी(ऊना)। सिद्ध बाबा मौनी धाम, घनारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास देवकीनंदन दास ने समाज में बढ़ते दिखावे और ढोंग पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज समाज को बाहरी आडंबर से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि केवल वस्त्र देखकर निर्णय लिया जाए तो रावण को संत और शुकदेव को असाधु समझने की भूल हो सकती है। संसार में किसी महापुरुष के चित्र की पूजा उसके चेहरे या तस्वीर के कारण नहीं होती बल्कि उसके पीछे छिपे त्याग, तपस्या, सत्य और आदर्श चरित्र के कारण होती है। भगवान राम ने अपने जीवन से धर्म, मर्यादा और आदर्शों की स्थापना की और आज करोड़ों लोगों के आराध्य हैं। देवकीनंदन दास ने श्रद्धालुओं को चेताते हुए कहा कि गुरु बनाने से पहले व्यक्ति के ज्ञान, व्यवहार, चरित्र और सद्गुणों की परीक्षा अवश्य करनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 23:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: श्रद्धालुओं को बाहरी दिखावे से सावधान रहने का दिया संदेश #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar