Dehradun News: बीए, बीबीए और बीकॉम की मेरिट सूची जारी, 12 विद्यार्थियों को मौका

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी की गई है। बीए की छठी, बीबीए की नौवीं और बीकॉम की आठवीं मेरिट सूची में कुल 12 विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिला है। चयनित विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक महाविद्यालय पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। जारी सूची के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर की छठी मेरिट सूची में दो, बीबीए की नौवीं मेरिट सूची में दो और बीकॉम की आठवीं मेरिट सूची में आठ विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। वहीं, बीकॉम में 16 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र कंडारी ने बताया कि सूची में शामिल विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: बीए, बीबीए और बीकॉम की मेरिट सूची जारी, 12 विद्यार्थियों को मौका #MeritListsForBA #BBA #AndBComReleased #SubahSamachar