Himachal: चेहरा दिखाने से नहीं चलेगा काम, कॉलेज शिक्षकों को कक्षाएं लेना अनिवार्य, निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश के सरकारी और संस्कृत कॉलेजों में अब केवल बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज कराना या चेहरा दिखाना ही पर्याप्त नहीं होगा। शिक्षकों को अपनी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाएं और प्रायोगिक कक्षाएं भी लेनी होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि शिक्षक की उपस्थिति तभी सार्थक मानी जाएगी, जब वह वास्तविक रूप से शिक्षण कार्य में संलग्न हो। उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि निदेशालय के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें कुछ शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद बिना पूर्व सूचना संस्थान से चले जाते हैं। इससे न केवल शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 21:15 IST
Himachal: चेहरा दिखाने से नहीं चलेगा काम, कॉलेज शिक्षकों को कक्षाएं लेना अनिवार्य, निर्देश जारी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpEducationDepartment #SubahSamachar
