Rohtak News: पारा 42 डिग्री पहुंचा, 12 दिन में 27 लाख बढ़ी बिजली खपत
रोहतक। गर्मी की तपत ने आमजन को प्रभावित कर दिया है। पारे के 42 डिग्री तक पहुंचने और बिजली की खपत में वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली सुविधा केंद्र पर बिजली कट व फॉल्ट की शिकायतों का अंबार लग गया है। औसत 600 से अधिक बिजली की शिकायतें बिजली निगम के पास पहुंच रही हैं। महज 12 दिनों के भीतर बिजली की खपत 54 लाख यूनिट से 81 लाख यूनिट तक पहुंच गई है।सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है। 19 व 20 मई के आसपास लू चलने के साथ गर्मी व उमस बढ़ेगी। वहीं, गर्मी से बचने के लिए कूलर, एसी और अन्य उपकरणों के इस्तेमाल से बिजली की मांग भी बढ़ पहुंच गई है। --------एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का तापमान 65-70 तक पहुंच तो चालू होंगे कूलर बिजली निगम ने लोड को नियंत्रित करने के लिए ट्रांसफार्मरों के पास कूलर रखने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, सब स्टेशनों पर 10 से 12 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर हैं जिनसे कॉलोनियों व गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इनका तापमान 60 तक होना सामान्य है। इसके बाद अगर 65-70 तक इनका तापमान पहुंच जाए तो इन्हें कूलर के सहारे सामान्य करना पड़ता है। फिलहाल, तापमान 60 से नीचे चल रहा हे। -------600 तक पहुंचीं बिजली की शिकायतेंबिजली की खपत बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली सुविधा केंद्रों पर शिकायत सामान्य दिनों की 300 से बढ़कर 500 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 600 से अधिक शिकायतें परमिट, मरम्मत कार्य, ब्रेकडाउन की दर्ज की गईं। बिजली निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912, 01262-283251, 01262-283252 सहित अन्य नंबरों को सक्रिय कर रखा है ताकि जन शिकायतों का जल्द निवारण किया जा सके।-------यह है बिजली की खपत (लाख यूनिट में)04 मई : 54.4705 मई : 68.13 06 मई : 67.5907 मई : 69.3608 मई : 70.3909 मई : 75.5910 मई : 72.8111 मई : 79.0712 मई : 85.0013 मई : 85.1114 मई : 81.3515 मई : 81.25 नोट : बिजली खपत बिजली निगम सर्कल के अनुसार।------वर्जन स्वाभाविक तौर बिजली की खपत में तापमान बढ़ने से वृद्धि हुई है। अभी एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की स्थिति सामान्य है। कर्मचारियों को आमजन की सुविधा में अर्ल्ट पर रखा गया है। - रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:51 IST
Rohtak News: पारा 42 डिग्री पहुंचा, 12 दिन में 27 लाख बढ़ी बिजली खपत #MercuryReaches42Degrees #PowerConsumptionRisesBy2.7MillionIn12Days #SubahSamachar
