Meerut News: मर्सिलेस स्ट्राईकर ने 14 रन से जीता उद्घाटन मैच
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को पहला डे नाइट मैच मर्सिलेस स्ट्राइकर और हनी टाइगर टीम के बीच खेला गया। इसमें मर्सिलेस स्ट्राइकर ने 14 रन से जीत हासिल की। मर्सिलेस स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 6 विकेट पर 198 रन बनाए। वीरेंद्र नेगी ने 75, अभी ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में इमरान और कपिल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी टाइगर की टीम 22 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीपक सिद्धू ने 38, रवि ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में मर्सिलेस की ओर से शुभम ने तीन, दीपांशु ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच वीरेंद्र को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रोहित काम्बोज और डॉ. विश्वजीत बैंबी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र काजला, हनी काजला, डॉ. शोभित माहेश्वरी, नितिन काजीपुर, हिमांशु चौधरी, सचिन सिद्धू, प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे। हनी क्रिकेट मैदान में पहले डे नाइट मैच में मैच के बाद खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:27 IST
Meerut News: मर्सिलेस स्ट्राईकर ने 14 रन से जीता उद्घाटन मैच #MercilessStrikersWonTheOpeningMatchBy14Runs #SubahSamachar
