मेनार में बारूद की होली, तोपों की गरज के बीच जिंदा होगी 451 साल पुरानी वीरता की परंपरा,इतिहास फिर लेगा करवट
उदयपुर जिले के मेनार गांव में 4 मार्च को पारंपरिक बारूद और पटाखों की होली धूमधाम से खेली जाएगी। जमराबीज के मौके पर आधी रात के बाद ओंकारेश्वर चौक रणभूमि जैसा दृश्य पेश करेगा। तोपों की गरज, बंदूकों की आवाज, तलवारों का प्रदर्शन और आतिशबाजी के बीच पूरा माहौल सैनिक छावनी जैसा दिखेगा। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए मेवाड़ और मध्यप्रदेश से हजारों लोग मेनार पहुंचते हैं। रणभूमि जैसा बनेगा ओंकारेश्वर चौक 4 मार्च को जमराबीज के दिन मेनार में बारूद की होली खेली जाएगी। आधी रात होते ही गांव का ओंकारेश्वर चौक युद्धस्थल में बदल जाता है। गरजती तोपें, लहराती बंदूकें, हाथों में तलवारें और आसमान में छूटती आतिशबाजी पूरे माहौल को खास बना देती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 20:32 IST
मेनार में बारूद की होली, तोपों की गरज के बीच जिंदा होगी 451 साल पुरानी वीरता की परंपरा,इतिहास फिर लेगा करवट #CityStates #Udaipur #Rajasthan #RajasthanNews #SubahSamachar
