Meerut News: ऑपरेशन में लापरवाही के मामले में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीदौराला। सिवाया टोल प्लाजा स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के मामले में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (रोहटा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि रोहटा क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी नीरज कुमार ने अपने पिता वेद प्रकाश शर्मा को 20 अप्रैल को पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद पित्त की थैली में पथरी बताकर ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन बीच में ही छोड़ दिया गया और मरीज के शरीर पर 10 से 15 टांके लगा दिए गए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पीड़ित पक्ष ने थाना दौराला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई थी। भाकियू रोहटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएमओ से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: ऑपरेशन में लापरवाही के मामले में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन #MemorandumSubmittedToCMORegardingNegligenceInOperation #SubahSamachar