मेगा एयर शो: गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल-सुखोई, सूर्य किरण और सारंग दिखाएंगे करतब; कबूतरबाजी बंद रहेगी
गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलिकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब काशी के आसमान को रोमांच से भर देंगे। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22, 24 और 25 अक्तूबर को नमो घाट पर एरियल डिस्प्ले होगा। विंग्स ओवर गंगा थीम पर होने वाले इस आयोजन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी हवाई ताकत दिखाएंगे। वहीं, सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया कि हवाई प्रदर्शन में भारतीय वायु सेना के आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ परिवहन और अन्य श्रेणियों के विमान भी हिस्सा लेंगे। इनमें लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 शामिल हैं। भारतीय नौसेना और थल सेना के विमान भी प्रदर्शन में भाग लेंगे। इससे तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और संयुक्त सैन्य क्षमता की झलक देखने को मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 02:21 IST
मेगा एयर शो: गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल-सुखोई, सूर्य किरण और सारंग दिखाएंगे करतब; कबूतरबाजी बंद रहेगी #CityStates #Varanasi #Chandauli #KashiAirShow #VaranasiAirShow #Rafale #SubahSamachar
