Meerut News: मेरठ की पैरा एथलीट फातिमा ने जेवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक

मेरठ। दुबह में चल रही फाजा ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की फातिमा ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें मेरठ से प्रीति पाल, रवि कुमार, फातिमा और रिया सोलंकी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में फातिमा खातून ने भाला फेंक में प्रतिभाग किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में 15.96 मीटर दूरी तय की और कांस्य पदक जीता। हालांकि इस इवेंट में उनका पर्सनल बेस्ट 16.93 मीटर है। उन्होंने दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में अपने बेस्ट से कम दूरी प्राप्त की। वहीं प्रतियोगिता में प्रीति पाल 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में, रवि कुमार 100 मीटर दौड़ में और रिया सोलंकी शॉटपुट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। प्रीति पाल की बात करें तो वह पैरा ओलंपिक खेलों और वर्ल्ड एथलेटिक्स खेलों में देश के लिए पदक जीत चुकी हैं। रिया सोलंकी भी नेशनल और जूनियर नेशनल में शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। फातिमा यहां मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तैनात हैं और देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इस मौके पर फातिमा के कोच रोबिन ने भी उन्हें बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मेरठ की पैरा एथलीट फातिमा ने जेवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक #Meerut'sParaAthleteFatimaWonBronzeMedalInJavelinThrow #SubahSamachar