Meerut: धार्मिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर हंगामा, नौचंदी थाना पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास कुर्बानी को लेकर हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ बताया गया कि धार्मिक स्थल के आसपास कुर्बानी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें:Baghpat:बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव, कपड़े फाड़े, घंटों चला हंगामा, दो गाड़ियां टूटीं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: धार्मिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर हंगामा, नौचंदी थाना पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची #CityStates #Meerut #मेरठखबर #धार्मिकस्थलविवाद #कुर्बानीहंगामा #नौचंदीथाना #पुलिसकार्रवाई #मेरठपुलिस #सांप्रदायिकतनाव #आरोपियोंकोहिरासत #SubahSamachar