Meerut: रोहटा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

मेरठ केरोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण हादसा पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ निवासी हिमांशु पुत्र श्रीराम, दानिश पुत्र पन्ने और फरमान पुत्र सहाबुद्दीन एक ही बाइक पर सवार होकर पूठ से भोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूठ गंग नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि दानिश और फरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें:Bijnor:हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, बढ़ापुर निवासी मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 08:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: रोहटा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #रोहटाहादसा #सड़कदुर्घटना #ट्रककीटक्कर #बाइकहादसा #दोयुवकोंकीमौत #हापुड़युवक #कांवड़मार्ग #सड़कहादसामेरठ #मेडिकलकॉलेज #SubahSamachar