बुलडोजर का खौफ: बाजारों में गूंजी व्यापारियों की आवाज, दुकानों पर तीन दिन में लगा चुके 17 हजार काले झंडे

मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और कारोबार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजारों में काले झंडे लगाए गए। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए गए। संगठन के अनुसार तीन दिनों में करीब 17 हजार काले झंडे लगाए जा चुके हैं। प्रमुख बाजारों में दुकानों पर लगाए काले झंडे शुक्रवार को शहर के कई प्रमुख बाजारों में व्यापारियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। संयुक्त व्यापार संघ के अनुसार केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई इलाकों में व्यापारी अभियान में शामिल हुए। यह भी पढ़ें:डबल मर्डर का खुलासा: बिमला देवी और हिस्ट्रीशीटर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुलडोजर का खौफ: बाजारों में गूंजी व्यापारियों की आवाज, दुकानों पर तीन दिन में लगा चुके 17 हजार काले झंडे #CityStates #Meerut #मेरठन्यूज #मेरठसमाचार #मेरठबाजार #मेरठव्यापारी #संयुक्तव्यापारसंघमेरठ #17हजारकालेझंडे #व्यापारियोंकाविरोध #केसरगंजबाजार #सदरबाजारमेरठ #ट्रांसपोर्टनगरमेरठ #SubahSamachar