Meerut: कबाड़ में लगी आग से फैला जहरीला धुआं, गांव में मचा हड़कंप, फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में अच्छीरोंडा-बहादुरपुर मार्ग स्थित एक खाली भूखंड में पड़े कबाड़, स्क्रैब और रुई के ढेर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे जहरीले धुएं ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। धुआं गांव तक पहुंचने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव तक पहुंचा जहरीला धुआं स्थानीय लोगों के अनुसार खाली भूखंड में काफी मात्रा में औद्योगिक कचरा, कबाड़ और रुई का ढेर पड़ा हुआ था। अचानक उसमें आग लग गई, जिससे घना और जहरीला धुआं निकलने लगा।हवा के साथ धुआं गांव की ओर पहुंचा तो लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई परिवार घरों से बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें:Meerut:गैंगस्टर उधम सिंह पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख का इनाम, कई राज्यों में दबिश, तलाश तेज
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 15:33 IST
Meerut: कबाड़ में लगी आग से फैला जहरीला धुआं, गांव में मचा हड़कंप, फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण #CityStates #Meerut #मेरठ #परतापुर #अच्छीरोंडा #बहादुरपुरमार्ग #कबाड़मेंआग #जहरीलाधुआं #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #औद्योगिकक्षेत्र #फैक्ट्रीकचरा #पर्यावरणप्रदूषण #SubahSamachar
