UP: नशीला पदार्थ खिलाया, फिर कार से लगवाई थी टक्कर; ज्योतिष की इस सलाह के नाम पर अतुल को परिवार से किया दूर

मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू दामिनी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अतुल को उनके परिवार से अलग किया था। उन्होंने बताया कि विवाह के करीब सात साल बाद तक सब ठीक था लेकिन दामिनी के दबाव में अतुल ने हस्तिनापुर की जे-ब्लॉक कॉलोनी में अपना स्कूल शुरू किया और परिवार से दूरी बना ली। पिता अजब सिंह के अनुसार, अतुल और दामिनी तीन माह पहले तक मूल गांव भंडौरा में ही परिवार के साथ रह रहे थे। इसी दौरान दामिनी ने अतुल को विश्वास में लिया कि एक ज्योतिष ने उन्हें चार वर्ष तक परिवार से दूर रहने की सलाह दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 10:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नशीला पदार्थ खिलाया, फिर कार से लगवाई थी टक्कर; ज्योतिष की इस सलाह के नाम पर अतुल को परिवार से किया दूर #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar