Meerut: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां की गोद से छूटकर गिरे 11 माह के मासूम की मौत
गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के सामने बृहस्पतिवार दोपहर एक रोडवेज एसी बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में लडपुरा गांव निवासी गुलफाम के साथ बाइक पर सवार होकर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही बहन शगुफ्ता के हाथ से 11 माह का मासूम बेटा अबु बकर छूटकर सड़क पर गिर गया। सिर सड़क से टकराने के कारण मासूम की मौत हो गई। भाई बहन भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:20 IST
Meerut: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां की गोद से छूटकर गिरे 11 माह के मासूम की मौत #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #RoadwaysBusHitsBike #11MonthOldBabyDiesAfterFallingOutOfMother #SubahSamachar
