गंगा दशहरा: मखदूमपुर व भीमकुंड घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हर-हर गंगे से गूंजा हस्तिनापुर

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सोमवार को हस्तिनापुर के मखदुमपुर और भीमकुंड गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पट गए। सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना की। पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का चला सिलसिला गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। जल अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। पुरोहितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन किया और जरूरतमंद लोगों को दान देकर पुण्य अर्जित किया। घाटों पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में परिवार पहुंचे। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चना का वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें:West UP Weather:वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 07:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गंगा दशहरा: मखदूमपुर व भीमकुंड घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हर-हर गंगे से गूंजा हस्तिनापुर #CityStates #Meerut #GangaDussehra #Hastinapur #MakhdumpurGhat #BhimkundGhat #GangaBath #DevoteesCrowd #HolyDip #RiverGanga #SubahSamachar