Meerut UP Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत मिली, जलभराव-जाम ने बढ़ाई परेशानी

मंगलवार सुबह मेरठ में मौसम ने अचानक करवट ली और जिलेभर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और करीब 11 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। कमिश्नरी, ब्रह्मपुरी और माधवपुरम में जलभराव, दिल्ली रोड पर लगा जाम बारिश के दौरान कमिश्नरी, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम समेत कई क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर गया। कमिश्नरी के आसपास लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते दिखाई दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।मेरठ शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। बच्चों और बड़ों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया। यह भी पढ़ें:Meerut:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut UP Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत मिली, जलभराव-जाम ने बढ़ाई परेशानी #CityStates #Meerut #मेरठमौसम #मेरठबारिश #झमाझमबारिश #मेरठजलभराव #कमिश्नरीजाम #दिल्लीरोडबारिश #ब्रह्मपुरीजलभराव #माधवपुरम #SubahSamachar