Meerut: हस्तिनापुर में पुराने विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा कला में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुलाब सोमवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के विजय से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर गुलाब का भाई जगप्रीत पुत्र भजन सिंह भी मौके पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें:UP:गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ के विकास को मिलेगी रफ्तार, 518 गांव जुड़ेंगे, उद्योग और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:48 IST
Meerut: हस्तिनापुर में पुराने विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी #CityStates #Meerut #मेरठखबर #MeerutNews #HastinapurFiringCase #RathoraKalaVillageNews #FiringInVillageMeerut #UpCrimeNews #MeerutFiringIncident #VillageDisputeFiring #MeerutBreakingNews #GunshotInjuryCase #SubahSamachar
